Basant Panchami Essay in Hindi – बसंत पंचमी पर निबंध
Essay in Hindi
बसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। यह वसंत ऋतु के आगमन का त्योहार है। इस समय सर्दी कम होने लगती है, खेतों में सरसों के पीले फूल खिल उठते हैं और पेड़ों पर नई पत्तियाँ आने लगती हैं।
इस दिन विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती है। स्कूलों और घरों में सरस्वती वंदना होती है। विद्यार्थी अपनी किताबें और कलम देवी के सामने रखकर अच्छी पढ़ाई का आशीर्वाद माँगते हैं। कई जगह छोटे बच्चों को इसी दिन पहली बार अक्षर लिखना सिखाया जाता है।
बसंत पंचमी पर पीले रंग का विशेष महत्व है। लोग पीले कपड़े पहनते हैं और पीले चावल, केसर वाली खीर और बूंदी जैसे पीले पकवान बनाते हैं। पंजाब और कई अन्य जगहों पर इस दिन रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाई जाती हैं।
बसंत पंचमी हमें प्रकृति की सुंदरता और ज्ञान के महत्व की याद दिलाती है। यह त्योहार नई शुरुआत, उत्साह और आशा का संदेश देता है।
Essay in English
Basant Panchami falls on the fifth day of the bright half of the month of Magh and marks the arrival of spring, when mustard fields bloom yellow.
On this day people worship Goddess Saraswati, the goddess of learning, wisdom and music. Students place their books and pens before her and pray for success in their studies.
Yellow is the colour of the day: people wear yellow clothes and cook yellow dishes such as saffron rice. In Punjab and many other places, people fly kites.
The festival celebrates nature’s beauty and the value of knowledge.